'हर एक पैसा मंदिर के कोष में जाना चाहिए...'; बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, पारदर्शी व्यवस्था का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर की प्रबंधन समिति को एक पारदर्शी व्यवस्था बनाने और धन के कथित दुरुपयोग या अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

वृंदावन के प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे और मंदिर निधि के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। शीर्ष अदालत ने साफ कहा है कि मंदिर को दान में मिलने वाला हर एक पैसा दानपेटी या ऑनलाइन माध्यम के जरिए सीधे मंदिर के कोष में जमा होना चाहिए। कोर्ट ने चेतावनी दी कि अगर सेवायतों या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से इस व्यवस्था में कोई बाधा पैदा की गई तो इसे बहुत गंभीरता से लिया जाएगा।

SC on Banke Bihari Temple Offerings

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर की प्रबंधन समिति को एक पारदर्शी व्यवस्था बनाने और धन के कथित दुरुपयोग या अन्य अनियमितताओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।

End of Feed