रजामंदी से बने शादी से पूर्व शारीरिक संबंध किसी व्यक्ति के खराब कैरेक्टर का सबूत नहीं; सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये बड़ी टिप्पणी?

SC on Unmarried Adults Relation: पीठ ने कहा कि हर रिश्ता शादी में तब्दील नहीं होता। इसलिए यह मानने का कोई आधार नहीं है कि एक पक्ष ने दूसरे को धोखा दिया है।

Supreme Court on Relation before Marriage: उच्चतम न्यायालय ने अपने एक फैसले में कहा कि दो अविवाहित वयस्कों के बीच सहमति से बने शारीरिक संबंध को, उस संबंध में शामिल लोगों के चरित्र के बारे में प्रतिकूल धारणा बनाने का आधार नहीं बनाया जा सकता। न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने यह टिप्पणी तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड को एक ऐसे उम्मीदवार की नियुक्ति का निर्देश देते हुए की, जिसका पुलिस कांस्टेबल पद पर चयन एक असफल प्रेम संबंध से जुड़े आपराधिक मामले में संलिप्तता के कारण रद्द कर दिया गया था।

रजामंदी से बने शादी से पूर्व शारीरिक संबंध किसी व्यक्ति के खराब कैरेक्टर का सबूत नहीं; सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये बड़ी टिप्पणी?

रजामंदी से बने शादी से पूर्व शारीरिक संबंध किसी व्यक्ति के खराब कैरेक्टर का सबूत नहीं; सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये बड़ी टिप्पणी? ANI/PTI

पीठ ने कहा, 'दो अविवाहित वयस्कों के बीच सहमति से बने शारीरिक संबंध उस संबंध में शामिल लोगों के चरित्र के बारे में प्रतिकूल धारणा बनाने का आधार नहीं हो सकता और न ही होना चाहिए। ऐसा कोई कानून नहीं है जो दो अविवाहित वयस्कों को सहमति से अपनी पसंद का संबंध रखने से रोकता हो।'

End of Feed