भगोड़े मेहुल चोकसी और उसकी पत्नी को SC ने दिया बड़ा झटका, जानें क्या है धोखाधड़ी का मामला

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2023, 10:29 PM IST

Mehul Choksi in Trouble: सुप्रीम कोर्ट ने फरार कारोबारी मेहुल चोकसी और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले को बहाल किया है। मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में भी आरोपी है, जिसमें बैंक से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई।

Mehul Choksi News: फरार कारोबारी मेहुल चोकसी और उसकी पत्नी को झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात पुलिस द्वारा दर्ज धोखाधड़ी का एक मामला बहाल कर दिया है। शीर्ष अदालत ने दोनों के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी रद्द करने के गुजरात उच्च न्यायालय के 2017 के आदेश को दरकिनार कर दिया। मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में भी आरोपी है, जिसमें बैंक से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की कथित तौर पर धोखाधड़ी की गई।

Mehul Choksi

मेहुल चोकसी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला बहाल।

जालसाजी और धोखाधड़ी करने का है आरोप

शिकायतकर्ता दिग्विजय सिंह हिम्मत सिंह जडेजा द्वारा 2015 में गुजरात में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, चोकसी और उसकी पत्नी पर 30 करोड़ रुपये के 24 कैरेट शुद्ध सोने की बिस्कुट से जुड़े व्यापारिक लेनदेन के संबंध में जालसाजी और धोखाधड़ी करने का आरोप है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एस.वी.एन. भट्टी की पीठ ने 29 नवंबर के अपने फैसले में उच्च न्यायालय के पांच मई, 2017 के आदेश को दरकिनार कर दिया और पुलिस को अपनी जांच आगे बढ़ाने के लिए कहा।

End of Feed