लव जिहाद: उत्तराखंड में हिंदू संगठनों की महापंचायत, SC का सुनवाई से इनकार, दिया ये निर्देश

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 14, 2023, 01:09 PM IST

26 मई को दो लोगों द्वारा एक हिंदू लड़की के कथित अपहरण की कोशिश के बाद उत्तरकाशी जिले के पुरोला और कुछ अन्य शहरों में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है।

Uttarakhand Mahapanchayat: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में हिंदू संगठनों की ओर से बुलाई गई महापंचायत को रोकने और एक विशेष समुदाय के सदस्यों को कथित रूप से निशाना बनाते हुए नफरती भाषण देने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई करने से बुधवार को इनकार कर दिया। यह महापंचायत गुरुवार को होनी है। कई हिंदू संगठनों ने उत्तरकाशी प्रकरण को लव जिहाद बताते हुए महापंचायत बुलाई है।

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अवकाश पीठ ने अधिवक्ता शारुख आलम से कानून में उपलब्ध विकल्पों को चुनने और हाई कोर्ट या किसी अन्य प्राधिकरण के पास जाने को कहा। पीठ ने कहा कि हम कानूनी प्रक्रियाओं के विपरीत नहीं जाना चाहते। हाई कोर्ट है और जिला प्रशासन है, आप उनसे संपर्क कर सकते हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है और आपको क्या लगता है कि अगर मामला उसके संज्ञान में लाया जाता है तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। आपको हाई कोर्ट में विश्वास रखना चाहिए।

End of Feed