किसी पार्टी के कहने पर पूरे राज्य के लिए आदेश नहीं दे सकते- जनसुराज की याचिका पर SC की दो टूक

सुप्रीम कोर्ट ने जनसुराज की उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है, जिसमें प्रशांत किशोर की पार्टी ने बिहार का चुनाव रद्द कराने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने जनसुराज को इस मामले के लिए पटना हाईकोर्ट जाने को कहा है।

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जनसुराज पार्टी की मांग थी कि बिहार में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव को रद्द किया जाए और फिर से चुनाव हो। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया है और जनसुराज को पटना हाईकोर्ट जाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम किसी राजनीतिक दल के कहने पर पूरे राज्य के लिए व्यापक निर्देश जारी नहीं कर सकते।

prashant kishor

प्रशांत किशोर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार

End of Feed