इंडिगो की फ्लाइट बड़ी संख्या में रद्द होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, फिलहाल सुनवाई से इनकार, कहा- सरकार को संभालने दें

इंडिगो की फ्लाइट बड़ी संख्या में रद्द होने के चलते लाखों यात्रियों को हुई परेशानी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की मांग हुई। लेकिन फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई से इनकार किया है।

इंडिगो की फ्लाइट बड़ी संख्या में रद्द होने के चलते लाखों यात्रियों को हुई परेशानी के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की मांग हुई। लेकिन फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई से इनकार किया है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) ने कहा कि ये बात सही है कि लाखों यात्री परेशान हुए हैं, बहुत लोगों के जरूरी काम छूट गए, लेकिन सरकार इस मामले को देख रही है तो उन्हें संभालने दें। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने फ्लाइट कैंसिल होने के चलते कई यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करने की बात भी मानी।

SC on Indigo

इंडिगो संकट पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार (PTI)

कहा- हम एयरलाइन नहीं चला सकते

याचिकाकर्ता वकील नरेंद्र मिश्रा ने याचिका दाखिल करके सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की थी, उन्होंने कहा कि 2500 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हुई, देश भर के सारे एयरपोर्ट प्रभावित हुए, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हम एयरलाइन नहीं चला सकते। भारत सरकार ने पहले ही इस मामले का संज्ञान ले लिया है। समय पर कार्रवाई की गई है।

End of Feed