Sedition Law: राजद्रोह कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं को अब 5 न्यायाधीशों की पीठ करेगी सुनवाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 12, 2023, 01:53 PM IST

Sedition Law: पीठ ने अपने पंजीयन कार्यालय को प्रधान न्यायाधीश के समक्ष कागजात पेश करने का निर्देश दिया ताकि 'कम से कम पांच न्यायाधीशों" की पीठ के गठन के लिए प्रशासनिक स्तर पर उचित निर्णय लिया जा सके।

Sedition Law: उच्चतम न्यायालय ने भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून संबंधी प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को मंगलवार को कम से कम पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेज दिया। प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने इस आधार पर वृहद पीठ को मामला सौंपने का फैसला टालने के केंद्र के अनुरोध को खारिज कर दिया कि संसद दंड संहिता के प्रावधानों को फिर से लागू कर रही है।

supreme court on sedition law

सुप्रीम कोर्ट में राजद्रोह मामले को लेकर आज सुनवाई हुई

अब आगे क्या

न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी इस पीठ में शामिल थे। पीठ ने अपने पंजीयन कार्यालय को प्रधान न्यायाधीश के समक्ष कागजात पेश करने का निर्देश दिया ताकि 'कम से कम पांच न्यायाधीशों" की पीठ के गठन के लिए प्रशासनिक स्तर पर उचित निर्णय लिया जा सके। इससे पहले न्यायालय ने इन याचिकाओं पर सुनवाई केंद्र के यह कहने के बाद एक मई को टाल दी थी कि सरकार दंडात्मक प्रावधान की पुन: समीक्षा पर परामर्श के अग्रिम चरण में है।

End of Feed