'सिर्फ ED-ED की रट लगाएंगे तो...', SC में I-PAC रेड मामले पर चली लंबी बहस; कपिल सिब्बल की दलीलों पर क्या बोली अदालत?

सुप्रीम कोर्ट ने आई पैक रेड मामले में सुनवाई के दौरान ममता सरकार से कड़े सवाल पूछते हुए कहा कि Enforcement Directorate (ED) के अधिकारियों के भी मौलिक अधिकार हैं। मामला आई पैक के कोलकाता दफ्तर पर छापेमारी के दौरान कथित बाधा से जुड़ा है, जिसमें ममता बनर्जी पर हस्तक्षेप के आरोप हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि अधिकारियों की व्यक्तिगत याचिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने आई-पैक (I-PAC) रेड मामले में सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार से तीखे सवाल पूछे। कोर्ट ने कहा कि ईडी (ED) के अधिकारियों के भी मौलिक अधिकार हैं और यह नहीं माना जा सकता कि वे अधिकारी होने के कारण नागरिक अधिकार खो देते हैं।

sc

सुप्रीम कोर्ट ने आई-पैक I-PAC रेड मामले पर सुनवाई हुई। ANI

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ED के कुछ अधिकारियों ने व्यक्तिगत तौर पर याचिकाएं दाखिल कर यह जानना चाहा है कि क्या वे सिर्फ अधिकारी होने के कारण भारत के नागरिक नहीं रह जाते।

End of Feed