राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- फॉरेंसिक ऑडिट जरूरी, दो हफ्ते में SIT दे स्टेटस रिपोर्ट

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि के कथित गबन की जांच को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को अहम जानकारी दी है। सरकार ने अदालत को बताया कि उसने मामले में चार सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। इस एसआईटी की अगुवाई आईजीपी किरण एस करेंगे।

राम मंदिर चढ़ावा में कथित गड़बड़ी और धन के दुरुपयोग के आरोपों की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अहम निर्देश दिए। अदालत ने कहा कि मामले की गुणवत्तापरक, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (SIT) को दो सप्ताह के भीतर जांच की प्रगति पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अदालत के पहले दिए गए सुझाव के अनुरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन कर दिया है। इस एसआईटी की अगुवाई आईजीपी किरण एस करेंगे। साथ ही सरकार ने अदालत को बताया कि एसआईटी में आईजीपी किरण एस के अलावा डीआईजी रैंक के अधिकारी, एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Additional SP) शामिल हैं।

End of Feed