ठाकुर श्री बांके बिहारी के दर्शन का समय क्यों नहीं बढ़ाया जा सकता? SC ने मंदिर के भगवान के आराम करने के सवाल पर दिया ये जवाब

मंदिर के प्रबंधन के लिए SC की ओर से गठित कमेटी ने भगवान के दर्शन का वक्त रोजाना दो घंटे 30 मिनट तक बढ़ा दिया है। जहां मंदिर के सेवायत इसका विरोध कर रहे हैं। आज मंदिर की अपनी मैनेजमेंट कमेटी ने दर्शन बढ़ाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि दर्शन के वक्त को नहीं बदला जा सकता। इसके चलते भगवान से जुड़े कार्य का भी वक्त बदलता है। भगवान के आराम का अपना वक्त होता है, इसमें दखल नहीं दी जा सकती।

Supreme Court on Banke Bihari Mandir: मथुरा के वृंदावन में तीन ठाकुर यानी कृष्ण भगवान तीन अलग-अलग रूप में विराजमान हैं। अलग-अलग मंदिर हैं। इनमें बांके बिहारी मंदिर में भी खूब भीड़ उमड़ती है। कई बार भगदड़ जैसे हालात बन जाना और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इस बीच मंदिर में कम जगह को लेकर व दर्शन के समय को बढ़ाने व अन्य प्रमुख मुद्दों पर अधिक जानकारी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी का गठन किया था। अब सोमवार को मंदिर में दर्शन को समय को बढ़ाए जाने को लेकर सुनवाई हुई। इसमें SC ने सवाल उठाया कि वृंदावन में श्री बांके मंदिर में भगवान के दर्शन का वक्त अगर बढ़ाया गया है तो इस पर क्या ऐतराज होना चाहिए?

mandir

सुप्रीम कोर्ट ने ठाकुर श्री बांके बिहारी के दर्शन के समय को लेकर सुनवाई की

दरअसल मंदिर के प्रबंधन के लिए SC की ओर से गठित कमेटी ने भगवान के दर्शन का वक्त रोजाना दो घंटे 30 मिनट तक बढ़ा दिया है। जहां मंदिर के सेवायत इसका विरोध कर रहे हैं। आज मंदिर की अपनी मैनेजमेंट कमेटी ने दर्शन बढ़ाए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि दर्शन के वक्त को नहीं बदला जा सकता। इसके चलते भगवान से जुड़े कार्य का भी वक्त बदलता है। भगवान के आराम का अपना वक्त होता है, इसमें दखल नहीं दी जा सकती।

End of Feed