क्या अब मुस्लिम भी एक से ज्यादा नहीं कर पाएंगे शादी? बहुविवाह पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय में बहुविवाह (एक से अधिक विवाह) की प्रथा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और मुस्लिम महिलाओं के लिए समान कानूनी अधिकारों की मांग करने वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

देश में मुस्लिम महिलाओं के कानूनी और संवैधानिक अधिकारों को लेकर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई शुरू हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। इस याचिका में मुस्लिम समाज में प्रचलित बहुविवाह (Polygamy) की प्रथा पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और मुस्लिम महिलाओं को भारतीय संविधान के तहत समान अधिकार देने की मांग की गई है।

muslims polygamy ban

मुस्लिमों में बहुविवाह पर रोक की मांग (फोटो: एआई इमेज)

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की तीन सदस्यीय पीठ ने इस मामले की सुनवाई की। अदालत ने केंद्र सरकार से जवाब मांगने के साथ ही इस याचिका को अदालत में पहले से लंबित समान मामलों के साथ टैग दिया है।

End of Feed