NEET प्रदर्शन के दौरान 'यौन उत्पीड़न' की शिकायतों की प्राथमिकता से होगी जांच, सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश

Student Protest Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने नीट प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की प्राथमिकता से जांच करने के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति रेड्डी समिति सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट।

Supreme Court: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर हुए प्रदर्शनों के दौरान कथित पुलिस हिंसा की जांच के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) को महिला प्रदर्शनकारियों की यौन उत्पीड़न संबंधी शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने को कहा गया है।

नीट प्रदर्शन के दौरान 'यौन उत्पीड़न' की शिकायतों पर प्राथमिकता से जांच करेगी समिति: न्यायालय

नीट प्रदर्शन के दौरान 'यौन उत्पीड़न' की शिकायतों पर प्राथमिकता से जांच करेगी समिति: न्यायालय

भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने यह स्पष्टीकरण उस समय दिया जब वरिष्ठ अधिवक्ता शोभा गुप्ता ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं का स्वत: संज्ञान लिए जाने का अनुरोध किया।

End of Feed