'अभिनेता की बढ़ाई भी जा सकती है सजा', राजपाल यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Rajpal Yadav Check Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट में चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान, जस्टिस बागची ने चेतावनी दी कि उनकी सजा बढ़ाई भी जा सकती है।

Rajpal Yadav Check Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट में चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सुनवाई करते हुए सख्त टिप्पणी की। आपको बता दें कि मामला मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े सात चेक बाउंस मामलों से संबंधित है।

Rajpal Yadav Supreme Court Hearing

अभिनेता राजपाल यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई (फोटो साभार: rajpalofficial/IG)

जस्टिस बागची ने चेतावनी दी कि उनकी सजा बढ़ाई भी जा सकती है। अभिनेता ने अदालत को बताया, ''अता पता लापता फिल्म में मेरा नुकसान हुआ है। मेरे 17 करोड़ रुपये डूब गए। जब चाहें, जहां चाहें भेज दें, मैं तैयार हूं। लेकिन कुल बजट 22 करोड़ रुपये था। इससे एक रुपया भी नहीं कमाया गया। फिल्म एक थिएटर में भी रिलीज नहीं हो पाई।''

End of Feed