मथुरा मंदिर-मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा, सभी मुकदमों की एक साथ सुनवाई के मुद्दे पर हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए?

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और शाही ईदगाह मस्जिद के 13.37 एकड़ जमीन को लेकर विवाद है। करीब 11 एकड़ जमीन पर मंदिर है और 2.37 एकड़ जमीन पर मस्जिद है।

Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah dispute: सुप्रीम कोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित सभी मुकदमों को एक साथ जोड़ने और उन्हें एक साथ सुनने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने में अनिच्छा जताई है। अदालत ने कहा कि मथुरा मंदिर-मस्जिद विवाद पर कई याचिकाओं को नत्थी किए जाने के खिलाफ अपील पर बाद में भी सुनवाई की जा सकती है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट 1 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगा। सीजेआई संजीव खन्ना की बेंच ने मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से पूछा कि सभी मुकदमों की एक साथ सुनवाई के मुद्दे पर हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए?

Supreme court

सुप्रीम कोर्ट

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने प्रथम दृष्टया सभी वादों के समेकन संबंधी उच्च न्यायालय के फैसले के पक्ष में निर्णय लिया और कहा कि इससे दोनों पक्षों को फायदा होगा। पिछले वर्ष 11 जनवरी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मामलों को समेकित करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को सुनवाई की शुरुआत में सुप्रीम कोर्च की पीठ ने कहा कि वह आराधना स्थलों पर 1991 के कानून से संबंधित मुद्दे पर विचार कर रही है और जानना चाहा कि उसे इस समय वादों के समेकन के मामले में हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए।

End of Feed