देश

सुप्रीम कोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी की याचिका पर जारी किया नोटिस, 21 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने शाही जामा मस्जिद कमेटी की याचिका पर आज सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है। मामले में अगली सुनवाई अब 21 फरवरी को होगी।

Image

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को कुंए को लेकर स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने को कहा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Sambhal Jama Masjid Case: संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया कि वहां शांति का माहौल है जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने 2 हफ्ते मे यूपी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने सुनवाई करते हुए ये नोटिस जारी किया है। मस्जिद कमेटी ने मस्जिद की सीढ़ियों/प्रवेश द्वार के पास स्थित निजी कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। कमेटी की अर्जी में कहा गया था कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना जिला प्रशासन इस संबंध में कोई कार्रवाई या कदम ना उठाए। जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने नगरपालिका द्वारा कुएं के पास पूजा की इजाजत दिए जाने के आदेश पर भी रोक लगा दी है।

शाही जामा मस्जिद कमेटी दोबारा पहुंची थी सुप्रीम कोर्ट

बता दें, संभल की जामा मस्जिद में हर हरि मंदिर का दावा पेश किए जाने और सर्वे रिपोर्ट दाखिल किए जाने के बाद इस मामले में शाही जामा मस्जिद कमेटी दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी। कमेटी ने मस्जिद की सीढ़ियों/प्रवेश द्वार के पास स्थित निजी कुएं के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देने की मांग की गई थी। अर्जी में कमेटी ने कहा था कि कोर्ट के आदेश थे कि प्रशासन शांति और सौहार्द स्थापित करने के लिए कदम उठाए लेकिन जिला प्रशासन इलाके में पुराने मंदिर और कुएं तलाशने में जुटा है। कमेटी के चेताने के बावजूद मस्जिद के पास बने कुएं में जांच की गई और प्रशासन का ये काम किसी भी तरह शांति और सौहार्द स्थापित करने का नहीं था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article