निठारी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुरेंद्र कोली पर बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दिया रिहा करने का आदेश

निठारी हत्याकांड का खुलासा 29 दिसंबर 2006 को नोएडा के निठारी में व्यवसायी मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे एक नाले से आठ बच्चों के कंकाल मिलने के बाद हुआ था। कोली को नोएडा के निठारी गांव में 15 वर्षीय लड़की के बलात्कार और हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था...

Surendra Koli: सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड में आरोपी सुरेंद्र कोली को रिहा करने का आदेश दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि 2011 के पुनर्विचार फैसले को वापस लिया जाता है, सुप्रीम कोर्ट की अपील स्वीकार की जाती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया जाता है। याचिकाकर्ता को बरी किया जाता है, सभी सजाएं रद्द की जाती हैं। कोली को तत्काल रिहा किया जाए।

nithari kand surendra koli

SC ने सुरेंद्र कोली को रिहा करने का दिया आदेश (File photo: PTI)

सुरेंद्र कोली की सुधारात्मक याचिका स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड के एक मामले में दोषसिद्धि और मृत्युदंड को चुनौती देने वाली सुरेंद्र कोली की सुधारात्मक याचिका को मंगलवार को स्वीकार कर लिया। यह आदेश भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने पारित किया, जिन्होंने कोली की याचिका पर खुली अदालत में सुनवाई की थी। कोली निठारी हत्याकांड के अन्य मामलों में पहले ही बरी हो चुका है।

End of Feed