सुप्रीम कोर्ट में UAPA ट्रिब्यूनल के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज, SIMI पर प्रतिबंध रहेगा बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक न्यायिक न्यायाधिकरण के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर लगाए गए प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ाए जाने की पुष्टि की गई थी।

Ban on SIMI: सुप्रीम कोर्ट ने स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) पर प्रतिबंध बरकरार रखने वाले UAPA ट्रिब्यूनल के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज किया है। 2024 में UAPA ट्रिब्यूनल ने SIMI पर प्रतिबंध को सही ठहराया था। ट्रिब्यूनल ने कहा था कि SIMI युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ रहा है और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के जरिए सक्रिय है। ट्रिब्यूनल ने यह भी कहा था कि SIMI के लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों से संबंध हैं।

Supreme court

SIMI पर पाबंदी रहेगी जारी (PTI)

याचिका पर विचार करने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एक न्यायिक न्यायाधिकरण के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, जिसमें स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) पर लगाए गए प्रतिबंध को पांच साल के लिए बढ़ाए जाने की पुष्टि की गई थी। जस्टिस विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने न्यायाधिकरण के 24 जुलाई, 2024 के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।

End of Feed