Diwali 2026: दिल्ली-NCR में दिवाली पर पटाखे जलेंगे या नहीं? जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर पटाखे जलाने की अनुमति मिलेगी या प्रतिबंध जारी रहेगा, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत ने कहा कि धार्मिक भावनाओं, लोगों की सेहत और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर जल्द आदेश दिया जाएगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने प्रतिबंध के उल्लंघन पर नाराजगी जताई और ग्रीन पटाखों की गुणवत्ता, QR कोड तथा नियमों के प्रभावी पालन पर सवाल उठाए। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू है।

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली पर पटाखे जलाने की इजाजत मिलेगी या प्रतिबंध जारी रहेगा? इस सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत ने कहा कि वह जल्द ही संतुलित आदेश पारित करेगी, जिसमें धार्मिक भावनाओं के साथ लोगों की सेहत और पर्यावरण संबंधी चिंताओं का भी ध्यान रखा जाएगा।

green crackers.

पटाखों पर बैन हटेगा या जारी रहेगा? दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला जल्द।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर प्रतिबंध के आदेशों के पालन में कमी पर नाराजगी जताई। जस्टिस जेएम सुंदरश ने कहा कि अदालत हर साल आदेश पारित करती है, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका पालन करने के बजाय उल्लंघन ज्यादा होता है। उन्होंने कहा कि यह भी देखना जरूरी है कि आदेशों को जमीन पर किस हद तक लागू किया गया है।

End of Feed