सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की हाई कोर्ट के 21 न्यायाधीशों के तबादले की सिफारिश, देखिए लिस्ट

कॉलेजियम ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुमन श्याम को मुंबई उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किये जाने की सिफारिश की है। कॉलेजियम ने सिफारिश की है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों के 21 न्यायाधीशों के तबादले या प्रत्यावर्तन की सिफारिश की है। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी. आर. गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने सोमवार को हुई अपनी बैठक में कई उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों के तबादले या प्रत्यावर्तन की सिफारिश करने का फैसला किया।

End of Feed