देश

भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी गए गुलाम नबी आजाद पड़े अचानक से बीमार, अस्पताल में भर्ती; इलाज जारी

भारत के कूटनीतिक प्रयासों के तहत सात प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर के देशों की 33 राजधानियों की यात्रा कर रहे हैं, ताकि विशेष रूप से 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर आतंकवाद को लेकर भारत की प्रतिक्रिया और पाकिस्तान की मंशा के बारे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय में अपनी बात रखी जा सके।

Image

गुलाम नबी आजeद अस्पताल में भर्ती (फोटो-@PandaJay)

पाकिस्तान को आतंक पर उजागर करने गई भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद अचानक से बीमार पड़ गए। जिसके बाद उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस समय सऊदी अरब में है।

बैजयंत जय पांडा ने दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बैजयंत जय पांडा ने मंगलवार को बताया कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे पांडा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बीच में, श्री गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनकी हालत स्थिर है, उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है, और उनकी कुछ चिकित्सकीय जांच की जाएंगी।”

सऊदी में है प्रतिनिधिमंडल

उन्होंने कहा कि बहरीन और कुवैत में हुई बैठकों में आजाद का योगदान अत्यंत प्रभावशाली था, तथा उनके बीमार हो जाने से वह मायूस हैं। मंगलवार को प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी की राजधानी पहुंचे पांडा ने कहा कि सऊदी अरब और अल्जीरिया में उनकी उपस्थिति हमें बहुत खलेगी। इस यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल विभिन्न राजनीतिक व्यक्तियों, सरकारी अधिकारियों, विचारकों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article