देश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम हुआ और पारदर्शी, जजों की नियुक्ति का डाटा सार्वजनिक; देखिए लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने जजों की नियुक्ति को लेकर सारी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल के सालों में कितने जजों की नियुक्ति की है, कितने उम्मीदवार थे, कितनों की उम्मीदवारी खारिज हुई है, ये सारी जानकारी सुप्रीम कोर्ट की ओर से दे दी गई है।

Image

सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)

Photo : PTI

सुप्रीम कोर्ट ने जजों की नियुक्ति को लेकर अब और पारदर्शिता का फैसला किया है। इस फैसले के तहत सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले कुछ सालों में हुए जजों की नियुक्ति को लेकर सारी जानकारी अब सार्वजनिक कर दी है। जिसमें जाति से लेकर महिला जजों की नियुक्ति तक की जानकारी शामिल है।

सार्वजनिक डाटा में क्या-क्या

इस कदम से न्यायिक नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा मिलेगा। 9 November 2022 से 5 मई 2025 तक हाई कोर्ट में जजों नियुक्ति की पूरी प्रकिया की जानकारी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर डाली गई है। जानकारी इस बात की डाली गई है कि जिनकी नियुक्ति हुई है , क्या वो किसी सीटिंग/ रिटायर्ड जज से जुड़े तो नहीं है!

क्या-क्या जानकारी

  • उम्मीदवारों के नाम
  • स्रोत (बार या सेवा)
  • सिफारिश की तारीखें
  • नियुक्ति की स्थिति
  • वर्तमान या सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के साथ पारिवारिक संबंध
विविधता चिह्नक जैसे कि:

अनुसूचित जाति

अनुसूचित जनजाति

अन्य पिछड़ा वर्ग

अल्पसंख्यक

महिला स्थिति

कितने जजों की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर डाली गई जानकारी के मुताबिक 303 उम्मीदवारों में से सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 170 नियुक्तियों को मंजूरी दी, जिनमें शामिल हैं:

  • अनुसूचित जाति के 7 न्यायाधीश
  • अनुसूचित जनजाति के 5 न्यायाधीश
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 21 न्यायाधीश
  • 28 महिला न्यायाधीश
  • 23 अल्पसंख्यक न्यायाधीश
  • न्यायाधीशों से संबंधित 12 व्यक्ति
  • अत्यंत पिछड़े वर्ग के 7 न्यायाधीश
Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article