रूस की सेना में शामिल 267 भारतीयों में 51 की मौत, 139 की छुट्टी; 77 अब भी लापता, केंद्र सरकार ने SC में दिया जवाब

Supreme Court Russian Army Case: सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया कि रूसी सेना में शामिल 267 भारतीयों में से 51 की मौत हो चुकी है और 139 को छुट्टी मिल गई है।

Indians in Russian army Dead Missing report: रूस की सेना में शामिल होने वाले भारतीय नागरिकों को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ताजा स्थिति रिपोर्ट पेश की है। केंद्र ने बताया कि करीब 267 भारतीय रूसी सशस्त्र बलों में शामिल हुए थे। इनमें से 51 की मौत हो चुकी है, जबकि 139 को सेवा से छुट्टी मिल गई है। भारतीय दूतावास रूस में भर्ती हुए 77 भारतीयों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए रूसी अधिकारियों के संपर्क में है। इनमें सात ऐसे लोग हैं, जिनके लापता होने की पुष्टि रूसी अधिकारियों ने की है। मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने की।

रूस की सेना में शामिल 267 भारतीयों में 51 की मौत, 139 की छुट्टी; 77 अब भी लापता, केंद्र सरकार ने SC में दिया जवाब

रूस की सेना में शामिल 267 भारतीयों में 51 की मौत, 139 की छुट्टी; 77 अब भी लापता, केंद्र सरकार ने SC में दिया जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र के जिला राजस्व अधिकारियों से भी 15 जुलाई 2026 के अपने पहले के आदेश में दिए गए निर्देशों का पालन करने की अपेक्षा जताई। मामले में केंद्र और संबंधित अधिकारियों से आगे की जानकारी और कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया है।

End of Feed