देश

सुनीता विलियम्स फरवरी 2025 में SpaceX के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से धरती पर लौटेंगी वापस, NASA का ऐलान

Sunita Williams Latest News: NASA ने घोषणा की कि वह बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स के बिना पृथ्वी पर वापस लाएगा, दोनों अंतरिक्ष यात्री अगले साल फरवरी में एलन मस्क के स्पेसएक्स के स्वामित्व वाले क्रू ड्रैगन कैप्सूल में वापस लौटेंगे

Image

दोनों यात्रियों को अब वहां आठ महीने से अधिक समय रुकना होगा

KEY HIGHLIGHTS
  • परीक्षण उड़ान के तहत एक सप्ताह के लिए अंतरिक्ष में गए
  • दोनों यात्रियों को अब वहां आठ महीने से अधिक समय रुकना होगा
  • वे जून की शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं

Sunita Williams Returns to Earth: नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने फैसला किया है कि बोइंग के नए 'कैप्सूल' से भारतीय-अमेरिकी सुनीता विलियम्स समेत दो अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी पर लाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए उन्हें अगले साल 'स्पेसएक्स' यान से वापस लाया जाएगा।

परीक्षण उड़ान के तहत एक सप्ताह के लिए अंतरिक्ष में गए दोनों यात्रियों को अब वहां आठ महीने से अधिक समय रुकना होगा। वे जून की शुरुआत से ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे हुए हैं।नए कैप्सूल में 'थ्रस्टर' के काम नहीं करने और हीलियम रिसाव के कारण अंतरिक्ष स्टेशन तक उनकी यात्रा में बाधा उत्पन्न हुई, जिसके बाद उन्हें वापस पृथ्वी पर लाने में मुश्किल आ रही है।

लगभग तीन महीने के बाद, अंततः शनिवार को नासा के उच्च अधिकारियों ने उनकी वापसी को फरवरी तक टालने का निर्णय लिया।बुच विल्मोर और विलियम्स फरवरी में 'स्पेसएक्स' के अंतरिक्ष यान के जरिए पृथ्वी पर वापस आएंगे।

नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने कहा, 'परीक्षण उड़ान न तो सुरक्षित होती है और न ही नियमित होती है। लिहाजा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।' नासा के सहायक प्रशासक जिम फ्री ने कहा, 'यह आसान फैसला नहीं है, लेकिन बिल्कुल सही निर्णय है।'

अपनी निर्धारित वापसी तक स्टेशन पर विज्ञान कार्य करना जारी रखेंगे

बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स, जो नासा के बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट के हिस्से के रूप में जून से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सवार हैं, फरवरी 2025 में अपनी निर्धारित वापसी तक स्टेशन पर विज्ञान कार्य करना जारी रखेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article