राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में आज फैसला सुनाएगी सुलतानपुर की अदालत, दिल्ली से हुए रवाना

यह मामला 2018 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है, जिसे लेकर एक स्थानीय भाजपा नेता ने मुकदमा दर्ज कराया था।

Rahul Gandhi Sultanpur Court: लोकसभा विपक्ष के सांसद और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले सुलतानपुर की एक विशेष सांसद/विधायक अदालत आज फैसला सुनाएगी। 2018 के आपराधिक मानहानि मामले में फैसले के लिए सुल्तानपुर स्थित विशेष सांसद/विधायक न्यायालय में पेश होंगे। राहुल अपने आवास से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी अदालत में मौजूद रहेंगे।

Rahul

राहुल की आज सुलतानपुर कोर्ट में पेशी

क्या है मामला?

यह मामला 2018 में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ गांधी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों से जुड़ा है, जिसे लेकर एक स्थानीय भाजपा नेता ने मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि 13 अक्टूबर को विशेष सांसद-विधायक अदालत के न्यायाधीश शुभम वर्मा ने इस मामले में फैसला सुनाने के लिए 26 अक्टूबर की तारीख तय की थी। उन्होंने कहा कि रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सोमवार को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना होगा।

End of Feed