सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, इस वजह से कमाया था दुनियाभर में नाम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 15, 2023, 08:33 PM IST

डॉ. बिन्देश्वर पाठक विश्वविख्यात भारतीय समाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी थे। उन्होने साल 1970 में सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की थी।

Bindeshwar Pathak Dies: सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन होगया है। सुलभ इंटननेशनल को सार्वजनिक सुलभ शौचालयों के निर्माण को लेकर पहचाना जाता है। इस कदम को भारत के लिए एक क्रांतिकारी कदम माना जाता है जहां करोड़ों लोगों को शौचालय करना भी सुलभ नहीं होता है। उनकी पहल से गरीबों को जबरदस्त फायदा हुआ था। वह बिहार का गौरव भी कहलाए जाते थे।

डॉ. बिन्देश्वर पाठक विश्वविख्यात भारतीय समाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमी थे। उन्होने साल 1970 में सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की थी। सुलभ इंटरनेशनल मानव अधिकार, पर्यावरणीय स्वच्छता, ऊर्जा के गैर पारंपरिक स्रोतों और शिक्षा द्वारा सामाजिक परिवर्तन आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाली एक अग्रणी संस्था है।

End of Feed