'क्षेत्रीय शांति के खिलाफ है इस तरह की आक्रामकता', अफगानिस्तान में PAK के हवाई हमलों की भारत ने की निंदा

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया। एमईए प्रवक्ता ने कहा, 'हम पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों और अफगानिस्तान के कुनार तथा पक्तिका प्रांतों में किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हैं।

Pak airstrikes on Afghanistan : अफगानिस्तान के इलाकों में पाकिस्तान के हवाई हमलों की भारत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। भारत ने कहा है कि एक संप्रभु देश के खिलाफ 'इस तरह की आक्रामक कार्रवाई' क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने वाली है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया। एमईए प्रवक्ता ने कहा, 'हम पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों और अफगानिस्तान के कुनार तथा पक्तिका प्रांतों में किए गए हवाई हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इन हवाई हमलों में कई नागरिक मारे गए हैं।'

Randhir Jaiswal

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल।

कुनार और पक्तिका प्रांतों में किए हमले

उन्होंने कहा, 'हम पाकिस्तान की ओर से किए गए हमलों, खासकर अफगानिस्तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में की गई हवाई बमबारी की कड़ी निंदा करते हैं। इन हवाई हमलों में कई आम नागरिक मारे गए हैं।’

End of Feed