Earthquake News: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके, पंजाब और हरियाणा तक हिली धरती

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 28, 2023, 03:56 PM IST

Earthquake News: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में 6.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।

Earthquake News: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 आंकी गई है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप वैज्ञानिक के अनुसार भूकंप दिन के करीब 11 बजकर 23 मिनट पर आया जिसके झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में है। जो 220 की गहराई में था।

earthquake, earthquake news, earthquake in jammu kashmir

Earthquake: जम्मू-कश्मीर में भूकंप

यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने कहा कि 5.9 तीव्रता का भूकंप अफगानिस्तान के फैजाबाद से 70 किमी दक्षिण-पूर्व में आया। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुंछ में भी झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया के कुछ उपयोगकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, लाहौर और अन्य शहरों में 6.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

End of Feed