Owaisi in Vande Bharat train: AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी वंदे भारत ट्रेन के जिस डिब्बे में बैठे थे, उस पर पथराव की खबर की जानकारी सामने आई है, इस बावत ओवैसी के साथ सफर कर रहे AIMIM नेता वारिस पठान ने बताया कि वह अहमदाबाद से सूरत जा रहे थे, इसी दौरान पथराव की घटना हुई है।
असदुद्दीन ओवैसी की बोगी पर पथराव
वारिस पठान ने बताया कि असदुद्दीन अहमदाबाद से सूरत जाते वक्त जिस बोगी में बैठकर जा रहे थे उसी बोगी में पथराव हुआ। ओवैसी के साथ वारिस पठान भी मौजूद थे। पठान ने कहा कि जिस ट्रेन से वंदे भारत से हम जा रहे थे, सूरत में उस पर पथराव हुआ है।
वारिस पठान ने ट्वीट कर कहा- आज शाम जब हम@asadowaisi साहब,SabirKabliwala साहब और
@aimim_national की टीम अहमदाबाद से सूरत के लिए 'Vande Bharat Express' train में सफर कर रहे थे तब कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर ज़ोर से पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया!
आज शाम जब हम @asadowaisi साहब,SabirKabliwala साहब और @aimim_national की टीम अहमदाबाद से सूरत के लिए 'Vande Bharat E… t.co/gM6yrxx6VV
— ANI (@ANI) Nov 7, 2022
ध्यान रहे कि इसी साल की शुरूआत में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर हापुड़ जिले में गोलीबारी की गई थी, यह घटना उस वक्त हुई, जब वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में शरीक होने के बाद लौट रहे थे, छिजारसी टोल प्लाजा पर उनके काफिले पर फायरिंग हुई थी।
