Exclusive: सैफ अली खान पर जानलेवा हमले की रात क्या-क्या हुआ था? केयरटेकर नर्स ने बताई एक-एक बात

15-16 जनवरी की दरमियानी रात हमलावर ने सैफ पर जानलेवा हमला किया। सैफ हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। क्या-क्या कहा नर्स ने पढ़ें-

Saif Ali Khan Attack Case - मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमले के बाद घर की केयरटेकर नर्स ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। इसमें नर्स एल्यामा फिलिप ने सिलसिलेवार पूरी घटना का विवरण बताया है। नर्स ने बताया कि किस तरह देर रात में ये पूरी वारदात हुई और कैसे हमलावर ने सैफ पर जानलेवा हमला किया। सैफ हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और ऑपरेशन के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। क्या-क्या कहा नर्स ने पढ़ें-

Saif Ali Khan attacked

सैफ अली खान पर हमला

मैं, एल्यामा फिलिप, पिछले 4 वर्षों से उपरोक्त पते पर रह रही हूं। मैं पिछले 4 वर्षों से फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के घर पर स्टाफ नर्स के रूप में काम कर रही हूं। मैं सैफ अली खान के छोटे बेटे, जहांगीर (जिसे जयबाबा भी कहा जाता है), जो 4 साल का है, उसकी देखभाल करती हूं।

End of Feed