एंटी हिंदू कमेंट पड़ा भारी, स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो किए रद्द

संगठन का तर्क था कि कुणाल कामरा ने पूर्व में हिंदू देवी-देवताओं का अनादर किया है। समिति ने दावा किया कि इस कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है और धार्मिक सद्भाव को ठेस पहुंच सकती है।

Kunal Kamra Cancels Shows: बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में होने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो को हिंदूवादी संगठनों के भारी विरोध के बाद रद्द कर दिया गया है। पुलिस द्वारा सोमवार (3 अगस्त 2026) को दी गई जानकारी के अनुसार, कामरा ने खुद रविवार को व्हाइटफील्ड पुलिस स्टेशन जाकर अपने शोज को आगे न बढ़ाने के फैसले से अवगत कराया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, कुणाल कामरा ने रविवार को व्यक्तिगत रूप से व्हाइटफील्ड थाने का दौरा किया। उन्होंने पुलिस को सूचित किया कि दक्षिणपंथी और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के कड़े विरोध को देखते हुए उन्होंने व्हाइटफील्ड में प्रस्तावित अपने कार्यक्रमों को निरस्त करने का निर्णय लिया है।

Kunal kamra

कुणाल कामरा के बिगड़े बोल (Photo : X)

विरोध की वजह और शिकायत

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब 'हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति' ने हाल ही में बेंगलुरु पुलिस को एक औपचारिक याचिका सौंपी थी। इस याचिका में समिति ने 3 अगस्त को व्हाइटफील्ड के 'URU' (उरु व्हाइटफील्ड) में होने वाले कामरा के स्टैंड-अप प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की थी। संगठन का तर्क था कि कुणाल कामरा ने पूर्व में हिंदू देवी-देवताओं का अनादर किया है। समिति ने दावा किया कि इस कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है और धार्मिक सद्भाव को ठेस पहुंच सकती है।

End of Feed