NDLS Stampede Eyewitness: 'काफी देर भीड़ में दबे रहे...प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़-Video

New Delhi Railway Station Eyewitness: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ जैसी स्थिति बनने से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर 18 लोगों की मौत हो गई है, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे हुआ ये हादसा जानिए...

KEY HIGHLIGHTS
  • नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात भगदड़ में 18 की मौत
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोग भारी संख्या में प्लेटफॉर्म पर उतरने की कोशिश करने लगे
  • उसी दौरान कई महिलाएं-बच्चे और अन्य लोग नीचे गिर गए और लोग उन्हें रौंदते हुए गुजरने लगे

NDLS Stampede Eyewitness: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी यानी शनिवार की रात भगदड़ जैसी स्थिति बनने से प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्या थे हालात और कैसे ये भगदड़ मची और कैसे ये हादसा हुआ, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण कई यात्री दम घुटने के कारण बेहोश हो गए।

new delhi railway station eyewitness

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ की यह घटना प्लेटफॉर्म पर नहीं बल्कि एस्केलेटर पर हुई यात्रियों का कहना है कि भगदड़ जैसी स्थिति रेलवे द्वारा ट्रेन के ठहराव को लेकर बार-बार प्लेटफॉर्म के बदलने की घोषणा के कारण हुई कहा कि प्लेटफॉर्म पर स्थिति सामान्य थी लेकिन सीढ़ियों पर अचानक भीड़ उमड़ी।

End of Feed