भारतीय कुश्ती महासंघ के लिए खुशखबरी! खेल मंत्रालय ने वापस लिया डब्ल्यूएफआई का निलंबन

खेल मंत्रालय ने डब्ल्यूएफआई का निलंबन वापस लिया है। संजय सिंह के नेतृत्व वाली समिति को मंत्रालय 24 दिसंबर, 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था। अब संजय सिंह और भारतीय कुश्ती महासंघ को बड़ी राहत मिली है।

Sports Ministry withdraws suspension of WFI: खेल मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पर लगा निलंबन वापस ले लिया, जिससे घरेलू प्रतियोगिताओं के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए राष्ट्रीय टीमों के चयन का रास्ता साफ हो गया।

Sports Ministry withdraws suspension of WFI

बृजभूषण शरण सिंह और संजय सिंह।

डब्ल्यूएफआई को मंत्रालय ने क्यों कर दिया था निलंबित?

मंत्रालय ने अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप की जल्दबाजी में घोषणा करने के कारण 24 दिसंबर, 2023 को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था।

End of Feed