जंगलों में की आदिवासियों की सेवा, पहाड़ों में बिताई जिंदगी, फिर बीजेपी को चुना...पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी भी फल की अपेक्षा करते हुए कर्म नहीं किया है बल्कि इसे अपना कर्तव्य समझते हुए निभाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता ने हमेशा मुझे सेवा के लिए चुना है।

PM Modi 25 Years in Public Life : सार्वजनिक लोकसेवा में 25 साल पूरे होने के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से रूबरू हुए और इस खास मौके पर संदेश दिया। दिल्ली के आईजीआई स्टेडियम में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी भी फल की अपेक्षा करते हुए कर्म नहीं किया है बल्कि इसे अपना कर्तव्य समझते हुए निभाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता ने हमेशा मुझे सेवा के लिए चुना है। सोचा नहीं था कि कभी ये पड़ाव भी आएगा। पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें जानिए।

PM Modi speech

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की

पीएम मोदी ने कहा, आज प्रातः मैं श्री विनायक मंदिर में दर्शन के लिए गया था। मैंने परमात्मा के सामने देश के लिए प्रार्थना की, 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की और अपने लिए भी प्रार्थना की। प्रार्थना ये कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति और सामर्थ्य दीजिए कि मैं अपने देश के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकूं। देशवासियों की और अधिक सेवा कर सकूं। दिन-रात सेवा कर सकूं। आज मैं जो कुछ हूं, जहां भी हूं, जिस दायित्व पर हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता-जनार्दन का ही है। हर स्वयंसेवकों को और कार्यकर्ताओं को मैं आदरपूर्वक नमन करता हूं। आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है, ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है।

End of Feed