Sawal Public Ka: 1000 करोड़ खर्च किए..राहुल की छवि बर्बाद किए? भारत जोड़ो यात्रा से राहुल रिलॉन्च या खुद EXPOSE?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 09:46 PM IST

Rahul gandi image ruined: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने दूसरे फेज में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है।

7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की यात्रा कश्मीर तक जाएगी। नए साल से ठीक पहले यात्रा दिल्ली पहुंची थी...अब आगे चलकर ये यात्रा 26 जनवरी को श्रीनगर के लाल चौक तक पहुंचेगी। जहां पर तिरंगा फहराने की योजना है।तकरीबन, 150 दिनों की इस यात्रा में राहुल गांधी की छवि कैसी बनी ?क्या वो और मजबूत नेता के तौर पर सामने आए ?क्या इस दौरान राहुल की छवि खराब करने की कोशिशें हुईं ?

ये सवाल आज इसलिए उठ रहा है क्योंकि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आरोप है कि एजेंसीज का इस्तेमाल कर...1000 करोड़ रुपए खर्च करके राहुल की छवि खराब की गई ।

End of Feed