संसद का विशेष सत्र: नहीं होगा शून्यकाल और प्रश्नकाल, ना ही निजी बिल पर होगी चर्चा; जानिए बड़ी बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2023, 11:03 PM IST

Special Session Of Parliament: संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा और सरकार के कामकाज को देखते हुए यह 22 सितंबर तक चलेगा। खास बात ये है कि इस 5 दिन की विशेष सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा और ना ही कोई प्राइवेट बिल पेश किया जाएगा। संसद के विशेष सत्र में पांच बैठकें होंगी।

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलने वाले इस 5 दिवसीय सत्र में किसी भी सदस्य को प्राइवेट बिल पेश करने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही इस विशेष सत्र में प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। संसद का विशेष सत्र 18 सितंबर से शुरू होगा और सरकार के कामकाज को देखते हुए यह 22 सितंबर तक चलेगा। लोकसभा एवं राज्यसभा सचिवालय ने यह जानकारी दी।

Sansad, parliament special session

संसद के विशेष सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल और शून्यकाल।

संसद के विशेष सत्र में नहीं होगा प्रश्नकाल और शून्यकाल

सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने ये जानकारी साझा की है कि इस विशेष सत्र में कोई पश्नकाल और शून्यकाल नहीं होगा। साथ ही इस दौरान कोई भी सदस्य प्राइवेट बिल नहीं पेश कर सकेगा।

End of Feed