सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 29 जुलाई से तीन अगस्त तक SC में लगेगी विशेष लोक अदालत, CJI ने की अपील

अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक वीडियो संदेश में, प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा, 29 जुलाई से तीन अगस्त 2024 तक, सुप्रीम कोर्ट एक विशेष लोक अदालत का आयोजन कर रहा है।

Lok Adalat in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में इसी महीने से विशेष लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है जिसमें लंबित केसों को आपसी सहमति से निपटाने पर जोर होगा। भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपने विवादों को सौहार्दपूर्ण और शीघ्रता से हल करने के लिए 29 जुलाई से तीन अगस्त तक आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में भाग लें। शीर्ष अदालत में लंबित मामलों की संख्या कम करने के लिए उच्चतम न्यायालय की स्थापना के 75वें वर्ष में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

CJI ने दिया संदेश

अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक वीडियो संदेश में, प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा, 29 जुलाई से तीन अगस्त 2024 तक, सुप्रीम कोर्ट एक विशेष लोक अदालत का आयोजन कर रहा है। यह गतिविधियों की एक श्रृंखला का हिस्सा है, जिसे उच्चतम न्यायालय अपनी स्थापना के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि न्याय संस्था के प्रति समर्पित न्यायाधीश लंबित मामलों की बड़ी संख्या को लेकर चिंतित हैं।

End of Feed