भारत से तनाव के बीच नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, निमंत्रण किया स्वीकार

PM Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सेशेल्स गणराज्य के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ के 8 जून को भारत आने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए लगभग 8000 मेहमानों के स्वागत की तैयारी कर रहा है।

PM Modi Oath Ceremony: 9 जून को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और सेशेल्स गणराज्य के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ के 8 जून को भारत आने की उम्मीद है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के 9 जून को भारत आने की उम्मीद है।

PM Modi

मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में वर्ल्ड लीडर्स को भेजा गया स्पेशल न्योता

इस बीच मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत सरकार के प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। मालदीव गणराज्य में भारत गणराज्य के उच्चायुक्त मुनु महावर ने राष्ट्रपति कार्यालय में शिष्टाचार भेंट के दौरान राष्ट्रपति को निमंत्रण पत्र सौंपा।

End of Feed