NEET UG पेपर लीक केस: राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 25 नवंबर से हर रोज होगी सुनवाई

CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले में 20,000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया है। CBI ने NEET पेपर लीक मामले में अपना पहला आरोप पत्र जुलाई में दाखिल किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 12 अगस्त को सीबीआई के आरोप पत्र पर संज्ञान लिया था।

NEET UG पेपर लीक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष फास्ट ट्रैक अदालत ने बड़ा फैसला लिया है। कोर्ट ने मामले में सभी 14 आरोपियों के खिलाफ CBI की ओर से लगाई गई सभी धाराओं में आरोप तय करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत भी आरोप तय किए गए हैं।

paper

यूजीसी नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय।

अदालत ने सभी आरोपियों को 21 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है। वहीं, मामले में 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई यानी डे-टू-डे ट्रायल शुरू होगा।

End of Feed