स्पेस, न्यूक्लियर और AI... केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कैसे टेक्नोलॉजी में लीडर बन रहा भारत; गिनाईं उपलब्धियां

Digit India's Top Appliance Awards 2026: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने टाइम्स नेटवर्क के डिजिट इंडिया के टॉप अप्लायंस अवार्ड्स 2026 कार्यक्रम में तकनीकी नवाचार से स्पेस सेक्टर तक खुलकर बात की।

Digit India's Top Appliance Awards 2026: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने टाइम्स नेटवर्क के डिजिट इंडिया के टॉप अप्लायंस अवार्ड्स 2026 कार्यक्रम में तकनीकी नवाचार से स्पेस सेक्टर तक खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी में भारत बहुत तेज रफ्तार से तरक्की कर रहा है। आज भारत तकनीक के मामले में उसी स्तर पर है जिस पर दुनिया के अन्य विकसित देश हैं।

Jitendra Singh

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

उन्होंने उदाहरण दिया कि पहले भारत में तकनीक देरी से आती थी, जैसे अमेरिका में टेलीविजन 1950 के दशक में आ गया था, जबकि भारत में यह 1970 में आया। इसी तरह कंप्यूटर और मोबाइल भी यहां देर से पहुंचे, लेकिन आज भारत क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में अग्रणी देशों में शामिल है।

End of Feed