UP BJP Yuva Morcha: बीजेपी यूथ विंग की की सोशल मीडिया हेड डॉ ऋचा राजपूत (Dr Richa Rajput) के खिलाफ केस दर्ज किया है ये केस डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाकर किया गया है, मामला यूपी एसपी प्रांतीय अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया है।
बीजेपी यूथ विंग की की सोशल मीडिया हेड डॉ ऋचा राजपूत के खिलाफ केस दर्ज
बताते हैं कि डॉ ऋचा राजपूत पर आरोप है कि उन्होंने सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) के खिलाफ एक ट्वीट में कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, शिकायत पर पुलिस ने डॉ ऋचा राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
FIR registered against UP BJP Youth Wing's Dr Richa Rajpoot, on a complaint by UP SP S Naresh Uttam Patel, for alle… t.co/80RRIFSHce
— ANI (@ANI) Jan 8, 2023
वहीं इस मामले पर सपा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए ऋचा ने कहा, 'वो सभी ट्वीट भी डाले जाएं, जिन ट्वीट के बाद ये ट्वीट करने पर विवश किया, रेप करने की धमकी दी गई जान से मारने की धमकी दी गई, अपने घर आंच आई तो पूरी पार्टी एक लड़की पर हमलावर हो गई है'
सपा मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गिरफ्तार
वहीं समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मनीष जगन अग्रवाल को सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में संडे सुबह लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया, इस गिरफ्तारी से नाराज सपा कार्यकर्ता उनकी रिहाई की मांग को लेकर लखनऊ में यूपी पुलिस मुख्यालय के बाहर जमा हो गए थे।
