भगवान किसको-कब बुला लें, पता नहीं...राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम पर बोले अखिलेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2024, 04:51 PM IST

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के सवाल पर कहा, भगवान जिले बुलाएंगे वो अपने आप दौड़ा चला जाएगा, भगवान से बढ़कर कोई नहीं है।

Akhilesh Yadav: अयोध्या में 22 जनवरी को ऐतिहासिक राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इस कार्यक्रम में कई बड़े वीआईपी व वीवीआईपी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसके अलावा 4000 संत भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के लिए सभी को निमंत्रण भेजे जा चुके हैं। इसमें विपक्षी पार्टियों के नेता भी शामिल हैं, जिसको लेकर बयानबाजी का दौर चल रहा है।

Akhilesh yadav

अखिलेश यादव

माकपा नेता सीताराम येचुरी के साथ टीएमसी नेता ममता बनर्जी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही इंकार कर चुके हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी एक बयान सामने आया है। उन्होंने राम मंदिर के निमंत्रण के बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने के सवाल पर कहा, भगवान जिले बुलाएंगे वो अपने आप दौड़ा चला जाएगा, भगवान से बढ़कर कोई नहीं है।

End of Feed