दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई, बेंगलुरु समेत देश के कई हिस्सों में दी दस्तक, जानिए मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

देश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है तो कहीं बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर मई के महीने में ही मॉनसून पहुंच चुका है और कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में पहुंचेगा। इसे लेकर आईएमडी ने नया अपडेट दिया है, जानिए क्या-क्या कहा।

Southwest Monsoon Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 26 मई 2025 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की प्रगति को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून ने देश के कई नए हिस्सों में दस्तक दे दी है और आने वाले तीन दिनों में इसके और आगे बढ़ने के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। बता दें कि अभी देश के कई हिस्सों में प्री-मॉनसून बारिश हो रही है और अगले कुछ दिनों में इसके अधिकतर हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।

Rain update

देश के कई हिस्सों में पहुंचा मॉनसून

मुंबई में दक्षिण-पश्चिम मानसून 16 दिन पहले पहुंचा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 26 मई 2025 को पुष्टि की कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मुंबई में समय से 16 दिन पहले प्रवेश कर लिया है। सामान्य तौर पर मुंबई में मानसून की शुरुआत 11 जून के आसपास होती है, लेकिन इस बार यह इतिहास में सबसे जल्दी पहुंचने वाला मानसून बन गया है। वर्ष 2001 से 2025 की अवधि में यह सबसे शीघ्र आगमन है।

End of Feed