सौरव दास, आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने का आरोप, भेजे गए तिहाड़ जेल

सीजेपी नेताओं पर बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और बीएनएस की धारा 163 के उल्लंघन का आरोप है। ये तीनों नेता मंगलवार को दीवार फांदकर जंतर-मंतर पहुंचे थे। रात में पुलिस ने इन सभी को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया और सुबह के वक्ता मंदिर मार्ग स्थित एसईएम कोर्ट में पेश किया।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका को कोर्ट ने पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया है। कोर्ट में इनकी जमानत के लिए आज अर्जी भी लगाई जाएगी। सीजेपी नेताओं पर बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और बीएनएस की धारा 163 के उल्लंघन का आरोप है। ये तीनों नेता मंगलवार को दीवार फांदकर जंतर-मंतर पहुंचे थे। रात में पुलिस ने इन सभी को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया और सुबह के वक्ता मंदिर मार्ग स्थित एसईएम कोर्ट में पेश किया।

Ashutosh ranka

आशुतोष रांका, सौरव दास को 5 दिन की न्यायिक हिरासत।

शिंदे को रिलीज किया जाएगा

अजिंक्य शिंदे को बेल बॉन्ड भरवाकर रिलीज किया जाएगा। पहली बार 163 का हनन किया है। सौरव दास और आशुतोष रांका फ़िलहाल मंदिर मार्ग थाने में मौजूद हैं। कुछ देर में दोनों को तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा।

End of Feed