सोनिया, खरगे, राहुल...INDI ब्लॉक की बैठक में पहुंचे ये दिग्गज, अखिलेश ने बनाई दूरी, CEC के खिलाफ बनेगी रणनीति

इस बैठक में इंडी ब्लॉक के ज्यादातर दल और उनके नेता शामिल हो रहे हैं जबकि डीएमके और AAP ने इस बैठक से दूरी बनाई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी में अपनी चुनावी व्यस्तता की वजह से इस बैठक में नहीं पहुंचे हैं। वहीं, शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे वर्चुअल तरीके से इस बैठक में जुड़ रहे हैं।

INDI Bloc Meeting : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर (SIR) पर मचे घमासान के बीच बुधवार को INDI ब्लॉक की बैठक हो रही है। यह बैठक सुबह 11 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शुरू हुई। इस बैठक में इंडी ब्लॉक के ज्यादातर दल और उनके नेता शामिल हो रहे हैं जबकि डीएमके और AAP ने इस बैठक से दूरी बनाई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी में अपनी चुनावी व्यस्तता की वजह से इस बैठक में नहीं पहुंचे हैं। वहीं, शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे वर्चुअल तरीके से इस बैठक में जुड़ रहे हैं। ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल हो रहे हैं।

Indi bloc meeting

इंडिया गठबंधन की बैठक।

बैठक में शामिल होने पहुंचे ये नेता

जयराम रमेश

नासिर हुसैन

सुप्रिया सुले

संजय राउत

पवन खेड़ा

जॉन ब्रिटास

पी.संतोष

एम ए बेबी

पीसी चाको

डोला सेन

महबूबा मुफ्ती

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुद्दा एक राष्ट्रीय मुद्दा-संजय सिंह

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, 'चूंकि AAP INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है, इसलिए बैठक में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुद्दा एक राष्ट्रीय मुद्दा है... जो लोग चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ बैठते हैं, वही शिकायतें भी उठा रहे हैं। CJP (सिटीजन जस्टिस पार्टी) ने 2 अक्टूबर को प्रदर्शन का आह्वान किया है और मेरा मानना है कि सभी राजनीतिक दलों को इसका समर्थन करना चाहिए।'

End of Feed