कांग्रेस पर BJP का बड़ा आरोप, भारतीय नागरिकता मिलने से पहले वोटर लिस्ट में शामिल हो गया था सोनिया का नाम

हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के दावे का हवाला दिया। मालवीय ने अपने X पोस्ट में 1980 के नई दिल्ली विधानसभा के एक मतदान केंद्र की मतदाता सूची की प्रति साझा की। इसमें इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी, सोनिया गांधी और मेनका गांधी के नाम हैं।

Sonia Gandhi : कथित वोट चोरी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद पर सोनिया गांधी पर आरोप लगाया कि भारतीय नागरिक बनने से तीन साल पहले उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो गया था। ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी जिनका जन्म इटली में हुआ, उनका नाम भारतीय नागरिकता मिलने से तीन साल पहले 1980 में वोटर लिस्ट में शामिल किया गया।

sonia gandhi

भाजपा का दावा-1980 में वोटर लिस्ट में था सोनिया गांधी का नाम। तस्वीर-PTI

ठाकुर ने भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के दावे का हवाला दिया। मालवीय ने अपने X पोस्ट में 1980 के नई दिल्ली विधानसभा के एक मतदान केंद्र की मतदाता सूची की प्रति साझा की। इसमें इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी, सोनिया गांधी और मेनका गांधी के नाम हैं।

End of Feed