सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, महंगाई, अडानी और मणिपुर जैसे मुद्दों पर संसद में चर्चा की मांग

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated Sep 6, 2023, 01:15 PM IST

संसद के स्पेशल सत्र को लेकर कांग्रेस संसदीय दल और इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने बैठक की। इसके बाद सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कई सेवा खड़े किए और 9 महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया।

कांग्रेस संसदीय दल और इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक के बाद आज सुबह कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। बैठक ये तय हुआ था कि हम सदन का बहिष्कार नहीं करेंगे। ये मौका जनता के मुद्दे उठाने का है। उन्होंने ये पत्र कल इंडिया की बैठक में जो भी तय हुआ है उसे लेकर लिखा गया। सोनिया गांधी के पीएम को लिख पत्र में तीन महत्वपूर्ण बातों के इर्द गिर्द संसद में चर्चा की मांग की गई है। ये सभी मुद्दे इंडिया के 24 घटक दलों के साथ सलाह मशविरे के बाद तय किए गए हैं।

Sonia Gandhi Wrote A Letter To PM Narendra Modi

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

  • पहली बात- बिना मशविरे के संसद का विशेष सत्र बुला लिया गया है।
  • दूसरी बात- जब कभी विशेष सत्र होता है तो कार्यसूची बनती है। एक आम सहमति करते हुए सत्र का एजेंडा तय होता है। इसमें एजेंडा नहीं है।
  • तीसरी बात- जो बुलेटिन में छपा है उसमें हर दिन सरकारी बिजनेस है। पांचों दिन सरकारी बिजनेस के लिए अलॉटेड है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
जो मुद्दे हम उठाना चाहते थे लेकिन सरकार की मनमानी की वजह से उठा नहीं पाए। इस पर पीएम से सोनिया गांधी ने कहा है कि हमारे तरफ से 9 महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। रूल क्या हो उस पर बातचीत हो सकती है, लेकिन प्राथमिकता मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए।

End of Feed