सोनिया गांधी आज करेंगी कांग्रेस के नए मुख्यालय उद्घाटन, जानिए क्या है होगा पार्टी का नया पता

Congress: सोनिया गांधी आज कांग्रेस पार्टी के नए मुख्यालय 'इंदिरा भवन' का उद्घाटन करेंगी। पिछले करीब पांच दशक से पार्टी का मुख्यालय 24अकबर रोड था। कांग्रेस के नए मुख्यालय का नाम इंदिरा भवन है, जो 9-A कोटला मार्ग पर स्थित है।

Congress Headquarters: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन करेंगी। कांग्रेस के नए मुख्यालय नया पता 'इंदिरा गांधी भवन' 9ए, कोटला रोड होगा। यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी द्वारा इसकी आधारशिला रखी गई थी और अब 15 साल बाद यह भवन तैयार हुआ है। इस उद्घाटन समारोह में पार्टी के शीर्ष नेता जैसे मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित 400 से अधिक नेताओं की उपस्थिति रहने वाली है।

Congress

सोनिया गांधी आज करेंगी कांग्रेस के नए मुख्यालय उद्घाटन

नए मुख्यालय के उद्घाटन पर मौजूद रहेंगे कई दिग्गज

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 15 जनवरी, 2025 को सुबह 10 बजे, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी जी नए एआईसीसी मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन का उद्घाटन करेंगी। इसका निर्माण कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया था। इस अवसर पर कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य, कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारी, एआईसीसी पदाधिकारी, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख, सीएलपी नेता, सांसद, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

End of Feed