आजाद का खुलासा- सोनिया चाहती थीं 2014 के बाद हिमंत बनें असम के सीएम, राहुल ने कहा- उन्हें जाने दो

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 7, 2023, 12:34 PM IST

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने अपनी आत्मकथा में बताया कि पूर्वोत्तर में पार्टी का पतन कब शुरू हुआ। 'आजाद-एन ऑटोबायोग्राफी' बुधवार को लॉन्च हुई।

Azad Reveals On Himanta: कांग्रेस छोकर अपनी अलग पार्टी बना चुके दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद का कांग्रेस को लेकर खुलासे का सिलसिला जारी है। अबा आजाद ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को लेकर नया खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 2014 में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने असम के तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की जगह हिमंत बिस्वा सरमा को सीएम बनाने की अनुमति दी थी, लेकिन राहुल गांधी ने ऐसा होने से रोक दिया।

Himanta Biswa Sarma Assam CM

सोनिया चाहती थीं 2014 के बाद हिमंता बनें असम के सीएम

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने अपनी आत्मकथा में बताया कि पूर्वोत्तर में पार्टी का पतन कब शुरू हुआ। 'आजाद-एन ऑटोबायोग्राफी' बुधवार को लॉन्च हुई। पुस्तक आजाद की राजनीतिक यात्रा और ऐतिहासिक पलों से संबंधित है।

End of Feed