इधर सोनिया गांधी की किताब हुई लॉन्च, उधर बीजेपी ने कर दिया हल्लाबोल, गिरिराज बोले- पीएम नहीं बनना कानूनी मजबूरी थी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय प्रवक्ता सी. आर. केसवन ने कांग्रेस व नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह किताब सच को स्वीकारने के बजाय 'इतिहास के गुनाहों पर पर्दा डालने' की एक कोशिश है।

Sonia Gandhi Autobiography: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' के बाजार में आते ही राजनीति में हलचल मच गई है। सोनिया गांधी द्वारा 1975 के आपातकाल के बचाव और 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने के दावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चौतरफा तीखा हमला बोला है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय प्रवक्ता सी. आर. केसवन ने कांग्रेस व नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह किताब सच को स्वीकारने के बजाय 'इतिहास के गुनाहों पर पर्दा डालने' की एक कोशिश है।

Giriraj singh

गिरिराज का सोनिया पर निशाना

गिरिराज सिंह का सोनिया पर निशाना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी की किताब में प्रधानमंत्री पद ठुकराने के फैसले पर किए गए खुलासे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी कब और किन मुद्दों पर भावुक होती हैं, यह देश जानता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी मुस्लिम वोटों के लिए भावुक होती हैं, लेकिन जब हिंदुओं की हत्या होती है तो वह नहीं रोतीं। उन्होंने पहलगाम में हिंदुओं की हत्या और गोधरा कांड का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर सवाल उठाए। गिरिराज सिंह ने दावा किया कि सोनिया गांधी उस समय दोहरी नागरिकता के कारण तकनीकी रूप से प्रधानमंत्री नहीं बन सकती थीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद ठुकराने के पीछे अंतरात्मा की आवाज नहीं, बल्कि कानूनी मजबूरी थी।

End of Feed