सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या कहा? जानें- हेल्थ अपडेट

Sonia Gandhi Hospitalized: सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। एहतियात के तौर पर सोनिया गांधी को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जा सकता है।

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की सेहत में शानदार सुधार हुआ है और अब वह पूरी तरह से सामान्य हैं तथा उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने पर जल्द फैसला होने की उम्मीद है। चिकित्सकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि बुखार आने के बाद उन्हें 24 मार्च को रात करीब 10.22 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या कहा?

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या कहा?

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, गांधी को अब भी नसों के माध्यम से एंटीबायोटिक दवा दी जा रही हैं, जो कुछ और दिनों तक जारी रहेंगी, हालांकि उनके स्वास्थ्य संबंधी सभी संकेतक सामान्य सीमा के भीतर हैं।

End of Feed